शाहाबाद हरदोई। ओबीसी महासभा हरदोई द्वारा जातिगत जनगणना कराने ,कोलेजियम सिस्टम सिस्टम समाप्त करने,बैकलॉग भर्ती करने , विद्यालय मर्जर समाप्त करने सहित 23 सूत्रीय ज्ञापन जिलाध्यक्ष हरदोई जितेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सौंपा गया। इस अवसर पर ओबीसी मिथिलेश कुमार कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष,जिला महासचिव ज्ञानप्रकाश पाल, ओबीसी अजय यादव जिला महासचिव हरदोई, राजेश राजस्वी, विमलेश सिंह लोधी, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, अश्वनी कुमार, ब्लाक अध्यक्ष धर्मप्रकाश विश्वकर्मा,राजकुमार रावत ,बसन्त कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण शर्मा, रामप्रताप, अमित कुमार आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।